झारखण्ड

जानिये ऐसा क्या हुआ कि विधायक जगरनाथ को उठानी पड़ी लाठी, पढ़ें क्या है पूरा मामला?

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
ऊपरघाट स्थित काच्छो पंचायत के बडकी नदी तट पर अंजूमन कमेटि फैजाने रजा कोरियाबेड़ा के तत्वावधान में एक दिवसीय लाठी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि डुमरी विधायक जगरनाथ महतो एवं विशिष्ट अतिथि ऊपरघाट जिप सदस्य टिकैत महतो, सीपीआई नेता गणेश प्रसाद महतो, नुनूचंद महतो, मुखिया कमरुल अंसारी व पंसस कुलदीप कुमार ने संयूक्त रूप से लाठी खेल का प्रदर्शन कर उदघाटन किया। लाठी खेल प्रतियोगिता में आसपास के कई टीमों ने भाग लिया।

खिलाडियों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज खेल प्रस्तुत किया। जिप सदस्य टिकैत महतो ने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिता होने से मनोरंजन के साथ साथ शारीरिक विकास होता है । सीपीआई नेता नुनूचंद महतो ने कहा कि लाठी खेल गंगा जमुनी तहजीब का प्रतीक है ऐसे खेल से सभी समुदायों में आपसी प्रेम व भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। इस तरह के आयोजन सभी समुदायों में द्वारा आयोजित की जानी चाहिए। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 7786 रू , दितीय पुरुस्कार 5555 रु एवं तृतीय पुरुस्कार 3333 रु देकर टीमों को देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर कोरियाबेडा सदर मनीर अंसारी, सेक्रेटरी कय्यूम अंसारी, अब्दुल जब्बार अंसारी ,जाकिर अंसारी, कुतूबुद्दीन अंसारी, इनमुद्दीन अंसारी, रफीक अंसारी, सदाकत अंसारी, हाजी अलिबक्स, कासिम अंसारी, महबूब अंसारी, अशरफुल अंसारी, इसहाक अंसारी, कामिल अंसारी, सुखदेव महतो, नारायण महतो, प्रमोद महतो, समीर, मुख्तार अंसारी, हैदर, सराज व अंजुमन कमेटि के सदस्य सहित सैकडों लोग उपस्थित थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *