देश

Ajay chautala अब साल में 49 दिन तिहाड़़ जेल से बाहर रह सकेंगे, जानिये क्यों मिली राहत?

Share now

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली 

शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट रहे जेजेपी की प्रमुख दुष्यंत चौटाला के पिता और पूर्व इनेलो नेता Ajay chautala अब साल में 4936 तिहाड़ जेल से बाहर रह सकेंगे| वह हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद बेटे दुष्यंत चौटाला की उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा भी बनेंगे| इसके लिए उन्हें गृह मंत्रालय से इजाजत मिल गई है| बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में दुष्यंत चौटाला किंग मेकर की भूमिका में नजर आए हैं| 10 सीटें जीतने के चलते वह किंगमेकर बन गए हैं| इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है और वह उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे|

दुष्यंत चौटाला के इस ऐलान के बाद उनके पिता अजय Ajay chautala को तिहाड़ जेल से बाहर आने की इजाजत मिल गई है| इस समारोह में शामिल होंगे| उन्हें 14 दिन की फलों पर तिहाड़ जेल से बाहर भेजा जाएगा| बता दें कि Ajay chautala का जेल में आचरण अच्छा होने के चलते उन्हें साल भर में 49 दिन तक फरलो देने की अनुमति मिल गई है| ऐसे में वह साल भर में लगभग डेढ़ महीने से भी अधिक समय के लिए अपने परिवार के साथ रह सकेंगे| बता दें कि जिन कैदियों का आचरण अच्छा होता है उन्हें जेल में अच्छे व्यवहार के चलते साल भर में 49 दिन के लिए फरलों पर परिवार के साथ रहने की इजाजत दी जाती है| इसी के तहत ajay chautala को भी यह अनुमति दी गई है|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *