दुनिया देश मुंबई

जब सुशांत सिंह राजपूत से पूछा- स्वर्ग में आपको देखकर क्या कहेंगे भगवान, तो एक्टर ने दिया था यह जवाब…

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से उनसे जुड़े कई पुराने वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब हाल ही में सुशांत का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनसे पूछा गया कि अगर स्वर्ग के दरवाजे पर आप भगवान के सामने खड़े होंगे तो भगवान आपको देखकर सबसे पहले क्या कहेंगे?

सुशांत ने इस सवाल का जवाब दिया था, ‘भगवान कहेंगे यह सब एक सपना था’। सुशांत का ये जवाब काफी इमोशनल कर देने वाला है।

बता दें कि 14 जून को सुशांत ने मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने अभी तक 28 लोगों से पूछताछ की है जिनमें सुशांत के परिवार के लोग, कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा और संजना सांघी के बयान शामिल हैं।

बुधवार को सुशांत की विसरा रिपोर्ट भी आ गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सुशांत के शरीर में कोई भी रसायन या जहरीला पदार्थ नहीं पाया गया है।

सुशांत और रिया चक्रवर्ती अपने रिलेशन को लेकर काफी सुर्खियों में थे। दोनों साथ में वर्कआउट, पार्टीज और वेकेशन पर जाते थे। खबरें तो यह भी है कि सुशांत और रिया शादी करने वाले थे, लेकिन उससे पहले सुशांत ने आत्महत्या कर ली। आज रिया का बर्थडे है, लेकिन इस बार रिया कोई सेलिब्रेशन नहीं कर रहीं।

रिया के लास्ट बर्थडे की बात करें तो उन्होंने अपना लास्ट बर्थडे सुशांत और कुछ दोस्तों के साथ मनाया था। रिया ने अपने लास्ट बर्थडे पर अपना वीडियो शेयर किया था जिसमें वह केक कट कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *