मनोरंजन

पूर्व मिस इंडिया #natashasuri को भेजता था अश्लील तस्वीरें, दर्ज हुई एफआईआर

मुंबई : पूर्व मिस इंडिया नताशा सूरी को अश्लील पोस्ट पर टैग करना एक युवक को भारी पड़ गया. मुंबई पुलिस ने पूर्व मिस इंडिया की शिकायत पर आरोपी फ्लिन रेमेडियोज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. यह एफआईआर दादर पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है.


जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक ने सोशल मीडिया पर एक एडल्ट पोस्ट में नताशा का नाम टैग किया है. नताशा का आरोप है कि यह शख्स उन्हें बेवजह बदनाम करने की कोशिश कर रहा है. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है.


बता दें कि मॉडल और एक्ट्रेस नताशा सूरी ने वर्ष 2006 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था. वह अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं. इन तस्वीरों को लेकर वह अकसर सुर्खियों में रहती हैं. वह अनुुुुपम खेर की फिल्म में काम कर चुकी हैं. डीजे ब्रावो के साथ डेटिंग को लेकर भी वह सुर्खियों में रही हैैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *