हरियाणा

27 करोड़ से होगा सोहना का विकास, पढ़ें कहां कितना पैसा होगा खर्च

Share now

सोहना, संजय राघव
सोहना नगरपरिषद् विभाग वर्ष 2020-21 में विकास कार्यों पर करीब 27 करोड़ रूपए की राशी खर्च करेगा जिसमें सडकें, नालियाँ, चारदिवारी आदि शामिल हैं| उक्त राशी विभाग को विकास शुल्क, स्टाम्प ड्यूटी, एक्साइज ड्यूटी, गृहकर आदि से प्राप्त होगी| ऐसा होने से कस्बे की सूरत बदलने के आसार हैं| यह निर्णय परिषद् बोर्ड की बैठक में लिया गया है जिसमें सभी पार्षदों ने मंजूरी प्रदान कर दी है|
सोहना नगरपरिषद् विभाग को आने वाले वित्तीय वर्ष 2020-21 में विभिन्न मदों से अनुमानित करीब 54 करोड़ रूपए की आमदनी होगी जिसमें गृहकर, एक्साइज ड्यूटी, विकास शुल्क, किराया, स्टाम्प ड्यूटी, फ़ायर टैक्स, भूमि अधिग्रहण आदि शामिल हैं जबकि विभाग वर्षभर में करीब 53 करोड़ रूपए की राशी विभिन्न कार्यों पर खर्च करेगा जिसमें वेतन, विकास कार्य, चुनाव खर्च, ऑडिट फीस, सफाई व्यवस्था व फुटकर खर्चे आदि शामिल हैं जिसको सभी पार्षदों ने स्वीकार कर लिया है|
कस्बे में शुक्रवार को स्थानीय नगरपरिषद् बोर्ड की बैठक परिषद् सभागार में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता नगरपरिषद् चेयरपर्सन विभा खटाना द्वारा की गई| बैठक में चार पार्षदों के अलावा सभी पार्षद उपस्थित थे| उक्त बैठक वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट प्रस्ताव को लेकर बुलाई गई थी| जिसको मौजूद सभी पार्षदों ने एकमत होकर सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी है| हाँलाकि बैठक के दौरान पार्षदों की काफी नोक-झोंक भी हुई किन्तु अंत में सभी पार्षदों ने बजट प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया| बजट प्रस्ताव में कई मदों को पिछले वर्ष के बजट अनुसार ही रखा है| बैठक में नगरपरिषद् वाईस चेयरमैन पंकज सिंगला, वेदकला शर्मा, पार्षद विक्की लठ्ठ, पार्षद कुसुम गोयल, पार्षद मुकेश सैनी, पार्षद वेदकला शर्मा, पार्षद कमलेश नंदा, पार्षद नगेश मुखी, पार्षद राजेंदर बागड़ी आदि के अलावा नगरपरिषद् ईओ अतर सिंह, कार्यकारी अभियंता अजय पंगाल, एमई राजपाल खटाना आदि मौजूद थे|
इनसे होगी आय
गृहकर 90 लाख
एक्साइज ड्यूटी 2 करोड़
विकास शुल्क 2 करोड़ 50 लाख9
किराया 30 लाख
स्टाम्प ड्यूटी 37 करोड़ 31 लाख 53 हजार 991
रोडकट फीस 5 लाख
फ़ायर टैक्स 5 लाख
टावर 10 लाख
विदुत कर 30 लाख
मलबा फीस 5 लाख
विज्ञापन 3 लाख 50 हज़ार
अन्य 5 करोड़ 22 लाख 45 हजार
वाहन रजिस्ट्रेशन 5 लाख
शो टैक्स 5 हजार
मुर्दा-मवेशी आय 5 लाख
भूमि अधिग्रहण 5 करोड़
कुल आय 53 करोड़ 92 लाख 53 हजार 991 रूपए
इन पर होगा खर्चा
वेतन 12 करोड़ 45 लाख 59 हजार 100
फुटकर खर्चे 2 करोड़ 22 लाख 50 हजार
विकास कार्य 26 करोड़ 90 लाख
ऋण वापसी 5 लाख
निदेशालय खर्चा 15 लाख
चुनाव खर्च 2 लाख 50 हजार
ऑडिट फीस 30 लाख
डीजल 5 लाख
सफाई 3 करोड़ 42 लाख 50 हजार
अन्य 7 करोड़ 65 लाख 50 हजार
भूमि पैमाईश व्यय 50 लाख
कुल अनुमानित खर्चा 53 करोड़ 73 लाख 59 हजार 100 रूपए

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *