मनोरंजन

अब ये हीरोइन खोलेगी सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का राज, सुशांत ने इसे की थी आखिरी कॉल, हीरोइन से अफेयर की भी थी चर्चा, बहन ने किए कई खुलासे

Share now

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की गुत्थी उलझती जा रही है| पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ जिसके बाद पुलिस उन लोगों से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है जिन्हें सुशांत सिंह राजपूत ने मरने से पहले आखरी बार फोन किया था| सुशांत ने 13 जून की रात बॉलीवुड हीरोइन रिया चक्रवर्ती और पवित्र रिश्ता में सुशांत के साथ काम कर चुके अभिनेता महेश शेट्टी को आखरी बार फोन किया था| मॉडल और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के साथ सुशांत सिंह राजपूत के अफेयर की चर्चाएं भी होती रही हैं| रिया चक्रवर्ती ने कई बार इंस्टाग्राम पर सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी अंतरंग तस्वीरें भी शेयर की है| सुशांत सिंह राजपूत की मोबाइल रिकॉर्ड के अनुसार उन्होंने आखिरी बार रिया चक्रवर्ती और महेश शेट्टी को फोन किया था लेकिन दोनों ने ही उनका फोन नहीं उठाया था| बताया जाता है कि सुशांत ने इन दोनों को रात 12:00 बजे के बाद फोन किया था| अगले दिन सुबह 6:00 बजे उठे थे और 9:30 बजे उन्होंने अपनी बहन से भी बात की थी| सुबह 10:30 बजे सुशांत अपने कमरे से निकले थे और जूस लेने के बाद वापस अपने कमरे में लौट गए थे| दोपहर को जब नौकर उनसे लंच के लिए पूछने गया तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला| इसके बाद प्रशांत के दोस्तों ने और नौकरों ने उन्हें फोन भी किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया| इसके बाद डुप्लीकेट चाबी से कमरे का दरवाजा खोला गया और सुशांत का शव पंखे से फांसी पर लटकता हुआ मिला| इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया| शांति का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा| पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुशांत की मौत का कारण फांसी के चलते दम घुटना बताया गया है| सुशांत की मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के चलते पुलिस अब रिया चक्रवर्ती और महेश शेट्टी समेत सुशांत के कुछ अन्य दोस्तों से भी पूछताछ करेगी| रिया चक्रवर्ती के साथ सुशांत सिंह राजपूत के अफेयर की चर्चाएं पिछले काफी समय से चल रही थी और दोनों एक साथ वैकेशन मनाने भी गए थे| वही सुशांत की बहन ने कहा है कि सुशांत को किसी भी तरह की आर्थिक परेशानी नहीं थी जिसके चलते वह आत्महत्या करता और उसके डिप्रेशन का इलाज चल रहा था|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *