यूपी

घटतोली करता है, दबंगई दिखाता है जलालपुर का कोटेदार

विकास द्विवेदी, बहराइच

विकासखंड क्षेत्र बिशेश्वरगंज अंतर्गत ग्रामसभा जलालपुर के कोटेदार निर्मला देवी पर घटतौली व दबंगई का आरोप पहुँचकट्टा के ग्रामीण सौरभ पाण्डेय ने लगाया है एवं खुद वीडियो बनाकर वायरल भी किया । वीडियो की स्पष्ट कहानी दबंगई एवँ घटतौली सिद्ध कर रही है । उपभोक्ता सौरभ के अनुसार उसे 20 किलो के सापेक्ष 17किलो खाद्यान दिया गया और जब इलेक्ट्रॉनिक कांटा पर रखकर तौलाने की बात कही तो कांटे के पास खड़ा कोटेदार का लड़का जो तौल करता है ने कार्डधारक पर गुस्सा होकर कांटा बंद कराके दुबारा न आने की बात कही।बाद में कोटेदार निर्मला देवी कांटे पर रखा खाद्यान अंदर घर में उठा ले गई और खाद्यान्न को पलट कर खाली बोरी लाकर फेंक दी ।इस बारे में जब उपजिलाधिकारी पयागपुर कीर्ति प्रकाश भारती से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है,पूर्ति निरीक्षक को मौके पर जाकर जाँच कर नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *