राजस्थान

बेटी से दुष्कर्म के बाद पिता की कर दी हत्या, पीड़ित परिवार से मिले भाजपा सांसद और विधायक, मदद का भरोसा दिया, मांगा इंसाफ

रामगढ़ : कस्बे में बलोत नगर की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के सात दिन पश्चात पिता की भी हत्या कर दी गई.
पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने व संरक्षण एवं जांच के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा जांच कमेटी का गठन किया गया है. राम चरण वोहरा सांसद जयपुर शहर के नेतृत्व में  जसकोर मीणा सांसद दोसा,अलवर सांसद महंत बालकनाथ योगी निर्मल कुमावत विधायक फुलेरा, शहर विधायक संजय शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानदेव आहूजा, जिला अध्यक्ष संजय नरुका रामगढ़ विधानसभा प्रत्याशी सुखवंत सिंह रमन गुलाटी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित पीड़िता को सांत्वना दी एवं न्याय दिलवाने व हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया ! तथा प्रशासन को जल्द से जल्द बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया व इस घिनोने अपराध में संलिप्त सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *