दुनिया देश मुंबई

इस कारण Aalia, Mukesh और Mahesh Bhatt के खिलाफ दर्ज हुआ मामला…

आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘सड़क 2’ का पोस्टर रिलीज कर ये ऐलान किया था कि ये फिल्म जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. आलिया भट्ट द्वारा शेयर किए गए ‘सड़क 2’ के पोस्टर पर अब विवाद छिड़ गया है. आरोप है कि ‘सड़क 2’ के पोस्टर ने लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है.  वेबसाइट की खबर के मुताबिक सिकंदरपुर के रहने वाले आचार्य चंद्रा किशोर ने एक्ट्रेस आलिया भट्ट और फिल्म के प्रोड्यूसर महेश भट्ट और मुकेश भट्ट के खिलाफ कंप्लेंट दर्ज कराई है.

आचार्य चंद्रा किशोर ने अपने वकील सोनू कुमार के जरिए अपनी शिकायत दर्ज कराई है. उनका आरोप है कि पोस्टर में ‘सड़क 2’ को पवित्र कैलाश पर्वत के ऊपर दिखाया गया है जिससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है. आईपीसी सेक्शन 295ए और 120बी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की सुनवाई 8 जुलाई को होनी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *