दुनिया देश मुंबई

शादी के वक्त अलग कारणों से बेहोश हो गए थे दोनों, काफी फिल्मी है इनकी लव स्टोरी…

Share now

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में जब भी लव स्टोरी की बात की जाती हैं तो उसमें एक्ट्रेस नीतू सिंह और एक्टर ऋषि कपूर का नाम हमेशा ही याद किया जाता है। दोनों की लव स्टोरी आज भी बी-टाउन में काफी फेमस है। एक साथ काम करते-करते कब दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्यार हो गया उन्हें खुद भी पता नहीं चला। 70 के दशक के बेहद ही चुलबुली और खूबसूरत एक्ट्रेस रही नीतू सिंह का आज जन्म​दिन है। उनका जन्म 8 जुलाई, 1958 को दिल्ली में हुआ था।

आज नीतू 61 साल की हो गई हैं। हलांकि ऋषि कपूर के निधन के बाद इस साल नीतू सिंह अपनाा बर्थडे शायद ही मनाएं। इतने सालों के बाद ऐसा पहली बार होगा जब इस खास मौके पर ऋषि कपूर उनके साथ नहीं होंगे। आज हम आपको नीतू सिंह और ऋषि कपूर की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं उनकी खूबसूरत लव स्टोरी…

ऋषि कपूर का नाम पहले एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया के साथ काफी चर्चा में रहा। दोनों ने एक साथ फिल्म ‘बॉबी’ में लीड रोल प्ले किया था। इसी फिल्म के दौरान उनके और डिंपल के अफेयर की खबरें भी खूब सामने आई थीं। खबरें थीं कि उन्हें डिंपल से प्यार हो गया है लेकिन पिता के डर की वजह से वह कभी प्यार का इजहार नहीं कर पाए। इसके बाद ऋषि कपूर ने नीतू सिंह के साथ साल 1974 में फिल्म ‘जहरीला इंसान’ की थी। उस वक्त नीतू महज 14 साल की थीं। सेट पर ऋषि, नीतू को काफी छेड़ा करते थे, जिससे नीतू सिंह इरिटेट हो जाती थीं।

लेकिन दोनों के बीच की ये नोंक-झोंक धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों को प्यार हो गया। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। नीतू ऋषि कपूर के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर सीरियस थीं। यह बात ऋषि कपूर के साथ उनकी पूरी फैमिली भी जानती थी। इस दौरान राज कपूर ने भी उन्हें ये साफ कह दिया था कि अगर वो नीतू से प्यार करते हैं तो शादी करें। 1979 में दोनों ने शादी कर ली।

ऋषि और नीतू की शादी में दोनों के ही साथ एक मजेदार किस्सा हुआ था। आपको जानकर हैरानी होगी कि नीतू सिहं और ऋषि कपूर दोनों ही अपनी शादी में बेहोश हो गए थे। दरअसल, नीतू अपने भारी लहंगे को संभालने की वजह से बेहोश हो गई थीं वहीं ऋषि अपने आस-पास इतनी भीड़ देखकर बेहोश हो गए थे। इतना ही नहीं ऋषि कपूर को घोड़ी चढ़ने से पहले भी चक्कर आ रहे थे।

बता दें कि नीतू और ऋषि कपूर ने साथ 11 फिल्मों में साथ काम किया है। ‘रफू चक्कर’, ‘दूसरा आदमी’, ‘कभी-कभी’, ‘अमर अकबर एंथोनी’ जैसी फिल्मों में इस कपल ने पर्दे पर गजब की कैमिस्ट्री दिखाई, जिसे दर्शकों ने भी खूब पसंद किया।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *