दुनिया देश

दूध में मिलाया जा रहा था तालाब का पानी, ऐसे हुआ खुलासा…

Share now

जिले के बीजपुर में तालाब के पानी को दूध में मिलाने का काम धड़ल्ले से चल रहा था. ज़ी मीडिया को जैसे ही इसकी खबर मिली हम मौके पर पहुंचे, जहां पर 4 से 6 लोग ये मिलावट का काम कर रहे थे. जैसे ही लोगों ने कैमरा देखा वहां से फरार हो गए.

बताया जा रहा है कि ‘मां तारा’ के नाम से ये इलाके में दूध का कारोबार करते हैं जिसका मालिक पिंटू शॉ बताया जा रहा है. ​

लगभग एक महीने से भी ज्यादा समय से ये लोग यहां दूध की गाड़ी लेकर आते थे और पंप की मदद से तालाब के पानी को दूध की टंकी में भरते थे.

ये दूध पूरे बीजपुर में सप्लाई किया जाता था. ज़ी मीडिया की टीम ने इस पूरी घटना की खबर पुलिस को दी और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर, वहां खड़ी गाड़ी को जब्त किया..फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *