हरियाणा

दिन दहाड़े पुलिस थाने के सामने युवक को मारी गोली, नौ साल की बच्ची भी थी साथ में, जानिये फिर क्या हुआ?

सोहना, संजय राघव 

सोहना में इस समय बदमाशों का पूरी तरह से आतंक है इसी आतंक के चलते आज दिनदहाड़े सोहना थाने के सामने एक युवक पर अज्ञात बदमाशों ने गोली चला दी युवक की पत्नी गांव अलीपुर की सरपंच है युवक को गंभीर अवस्था में गुडगांव में रेफर किया गया ।मामले की भनक पाते हैं सोहना पुलिस व सीआईए की टीम मौके पर पहुंची व मामले की जांच शुरू कर दी है ।बताया जा रहा है घायल युवक अपनी बेटी का इलाज कराने के लिए सोहना एक निजी अस्पताल में आया था जहां पर अज्ञात बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घायल योवक की पत्नी गांव अलीपुर की सरपंच है।


जानकारी के अनुसार अलीपुर निवासी मनोज बुधवार को अपनी लडक़ी जो कि बीमार थी उसे दिखाने के लिए थाने के सामने सिथत किरिशना अस्पताल में दिखाने के लिए आया । जब वह लड़की को दिखा कर अस्पताल से निकला तो पैदल जा रहे युवकों ने उस पर गोली चला दी । गोली मनोज की गर्दन पर लगी वह घायल अवस्था मे वही गिर पड़ा। उसे घायल अवस्था मे अस्पताल लाया गया जहाँ से उसे गुरुग्राम रेफर कर दिया जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की भनक पाते ही सोहना पुलिस व सीआईए की टीम मौके पर पहुची व सुरुआति जाँच में आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना सुरु कर दिया।
थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *