झारखण्ड

बेटी के जन्मदिन पर 400 पौधे किए वितरित

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
ऊपरघाट स्थित कंजकिरो निवासी सह समाजसेवी मुकेश प्रजापति अपनी बेटी अन्नया देव के पहली जन्मदिन पर केक नही काटकर पौधे वितरण कर अलग अंदाज से मनाया। जन्मदिन के अवसर पर 12 किस्म के फलदार व छायादार 400 पौधे का वितरण किया। इसके अलावे कंजकिरो मंदिर परिसर में जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो व वन व पर्यावरण संरक्षण समिति के संयोजक खिरोधर महतो ने पौधारोपण किया। समाजसेवी मुकेश ने बताया कि क्षेत्र में पर्यावरण को प्रदुषित को देखकर यह निर्णय लिया है कि बेटी के हर जन्मदिन पर पौधारोपण व वितरण करेंगे। मौके पर मास्क का भी वितरण किया गया। इस मौके पर भीमलाल प्रजापति, लीला देवी, आराधना कुमारी, बबीता देवी, राजकुमार गोस्वामी, खिरोधर प्रजापति, उमेश प्रजापति, पूर्व मुखिया उदय प्रसाद अग्रवाल, निरंजन अग्रवाल, गुलाब प्रजापति सहित कई लोग शरीक हुए।
फोटो-कंजकिरो में बेटी के जन्मदिन पर पौधा वितरण करते मुकेश कुमार व अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *