दुनिया देश मुंबई

सुशांत सिंह राजपूत को याद कर इमोशनल हुईं बहन श्वेता सिंह कीर्ति, फोटो शेयर कर लिखा ये पोस्ट…

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 30 दिन हो गए हैं। बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई के साथ फोटो शेयर कर उनकी याद में इमोशनल पोस्ट लिखी है। श्वेता लिखती हैं, ‘तुम एक महीने पहले हमें छोड़ कर चले गए थे लेकिन तुम्हारी मौजूदगी आज भी हम सभी महसूस करते हैं। लव यू भाई। उम्मीद है कि तुम हमेशा खुश रहोगे’। कुछ दिनों पहले श्वेता ने फैन्स का शुक्रिया अदा करते हुए एक वीडियो शेयर किया था।

फैन्स सुशांत की मौत पर जल्द से जल्द सीबीआई जांच चाहते हैं। अब सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सभी फैन्स को धन्यवाद किया है जिन्होंने मुश्किल घड़ी में एक्टर के परिवार को खूब सपोर्ट किया। श्वेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा, ‘आप लोगों ने जो प्यार और सपोर्ट दिया है उसके लिए बहुत शुक्रिया। वीडियो में सुशांत कुछ न कुछ क्रिएटिव करते नजर आ रहे हैं। श्वेता ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, वर्ल्ड का बेस्ट बेबी जिसकी आंखों में हमेशा सपने थे’।

आपको बता दें कि सुशांत ने 14 जून की सुबह घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत पर मुंबई पुलिस छानबीन में जुटी है। अभी तक कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ 24 जुलाई को ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म को फैन्स थिएटर्स में देखकर अपने फेवरेट एक्टर को ट्रिब्यूट देना चाहते थे लेकिन ऐसा हो न सका। इस फिल्म के साथ ही एक्ट्रेस संजना सांघी मेन लीड के तौर पर अपना डेब्यू करने जा रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *