यूपी

विधायक के भाई के बैंक्वेट हॉल में चल रहा था सेक्स का कारोबार, देर रात एसपी ने मारा छापा तो नग्नावस्था में मिलीं नौ लड़कियां और लड़के

Share now

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली शहर को वैसे तो प्रियंका चोपड़ा, दिशा पाटनी और तेजी एवं हरिवंश राय बच्चन के प्यार के गवाह के रूप में जाना जाता है लेकिन अब यह शहर अपराध और जिस्मफरोशी के कारोबार के लिए भी सुर्खियां बटोरने लगा है. मंगलवार शाम को यहां एक बैंक्वेट हॉल में खुद एसपी ने छापा मारा तो अंदर का नजारा बेहद शर्मनाक था. यहां करीब नौ लड़कियां नग्न अवस्था में लड़कों के साथ पकड़ी गईं. हैरानी की बात तो यह है कि इस काले कारोबार को एक विधायक के भाई के बैंक्वेट हॉल में अंजाम दिया जा रहा था. पुलिस ने मौके से सेक्स रैकेट संचालिका को भी गिरफ्तार किया है.
मंगलवार की शाम एस पी अभिषेक वर्मा को सूचना मिली थी कि डोहरा रोड पर बने बैंक्वेट हॉल वेद एवेन्यू में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है. सूचना मिलते ही एसपी ने बारादरी पुलिस के साथ मौके पर जाकर दबिश दी. पुलिस सीधा बैंक्वेट हॉल के कमरों में जा घुसी तो वहां नौ लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं. पुलिस को देख उनके होश उड़ गए और जल्दी जल्दी कपड़े पहनने लगीं. साथ में लड़के भी थे. पुलिस ने सभी लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया. लड़कों को पकड़ कर थाने ले आई. लड़कियों को महिला थाने में रखा गया है.
पूछताछ में पता चला कि सेक्स का यह कारोबार मुस्कान नाम की महिला चलाती थी. पुलिस ने देर रात दबिश देकर उसे भी गिरफ्तार कर कर लिया. बताया गया है कि जिस्म के इस कारोबार के लिए दिल्ली और पश्चिम बंगाल की लड़कियां बुलाई जाती थीं. बैंक्वेट हॉल एक विधायक के भाई का निकला जो प्रिंसिपल पद से रिटायर हुए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *