यूपी हरियाणा

एक और मंत्री की हालत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती, किडनी फेल

Share now

गुरुग्राम, एजेंसी
कोरोना से यूपी की शिक्षा मंत्री की मौत के बाद अब एक और मंत्री की हालत गंभीर हो गई है. पूर्व क्रिकेटर और यूपी सरकार के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान को गंभीर हालत में मेदांता हास्पिटल में भर्ती कराया गया है. उनकी किडनी फेल होने की सूचना है. इसके कारण उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है. हाल ही में उनका कोरोना टेस्ट हुआ था जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए थे. वह अमरोहा जिले की नौगांवा विधानसभा सीट से विधायक हैं. डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत बिगड़ती जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *