यूपी

शूटिंग करने आई थी एक्ट्रेस, साथी ने डिनर में पिलाई शराब, फिर किया दुष्कर्म

Share now

नोएडा, एजेंसी
एक्ट्रेस बनने की चाहत में कई लड़कियां अपनी जिंदगी तबाह कर चुकी हैं. ऐसा ही एक मामला नोएडा का सामने आया है. जिसमें एक मॉडल शूटिंग के लिए आई और अपनी आबरू गंवा बैठी. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर पांच में रहने वाली मॉडल ने नोएडा सेक्टर 20 थाना पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि उसे कॉर्पोरेट शूटिंग के सिलसिले में सेक्टर 31 जाना था. शूटिंग के बाद रात करीब 10-11 बजे उसने अपने दोस्त रॉनी उर्फ प्रथ्वी के साथ खाना खाया. दोस्तों ने उसे शराब भी पिला दी. उसके बाद 13 अगस्त सुबह करीब चार बजे जब पीड़िता अपनी सहेली के साथ नशे में धुत होकर सो रही थी तो आरोपी उसके कमरे आ गया. इस दौरान उसकी सहेली भी कमरे में ही गहरी नींद में सो रही थी. मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. पहले लड़की ने बदनामी के डर से किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन बाद में हिम्मत करके उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद नोएडा के सेक्टर 20 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है. एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *