जालंधर : शिरोमणी अकाली दल ने आज यहां शहीद ऊधम सिंह नगर में शहीद ऊधम सिंह का शहीदी दिवस प्रमुख अकाली नेता और हलका इंचार्ज जालंधर कैंट स. सरबजीत सिंह मकड़ की अगुवाई में मनाया। महान शहीद को याद करते हुए स. मकड़ ने कहा कि शहीद की हैऊधम सिंह ने जनरल इडवायर को मार कर जल्लियां वाले बाग के कतलेआम का बदला लेकर पंजाबियों की गैरत और बहादुरी की मिसाल पेश की है और हमें ऐसे महान शहीदों की शहादत को सलाम करना चाहिए। इस समय बोलते हुए युथ अकाली दल जालंधर शहरी के अध्यक्ष स. सुख्मिंदर सिंह राजपाल ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह की कुर्बानी बेमिसाल है क्यों कि कातिल जनरल एडवायर को इंगलैंड में जाकर मारना और अपने बहन भाईयों का बदला लेना कोई आसान काम नहीं था। इस समय शहीदी समागम में स मकड़ और स. राजपाल के अलावा चंदन गरेवाल , इक़बाल ढींडसा, जगदेव सिंह जग्गी, गुरमीत सिंह बिट्टू, बल्लू बहल, विपन हसतीर, गगनदीप सिंह गग्गी, बावा गाबा, हीरा सिंह, हनी काल्डा, जसकीरत सिंह जसी, नीतीश निशान, निरवैर सिंह साजन, चरनजीत सिंह, इन्द्र सिंह अलग मेहता, जसविंदर सिंह गगन माडल हाउस, प्रभ वस्न, हरसिमरन सिंह, शेरी माडल हाउस, सुखबीर सिंह वगैरा अकाली नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

शिरोमणी अकाली दल ने शहीद ऊधम सिंह नगर से शहीद ऊधम सिंह का शहीदी दिवस मनाया




