देश

24 घंटे में कोरोना के 53 हजार नए मामले, करीब आठ सौ और लोगों ने तोड़ा दम

नई दिल्ली, एजेंसी
कोरोना का सामुदायिक प्रसार तेजी से बढ़ता जा रहा है. पिछले करीब एक सप्ताह से रोजाना लगातार पचास हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देश में कोविड-19 के एक दिन में 52,972 मामले सामने आने के बाद सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 18 लाख के पार पहुंच गए हैं. वहीं लगभग 12 लाख लोग इस संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं. वाले लोगों की संख्या भी 11.86 लाख से ऊपर हो गई है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक भारत में कोविड-19 की जांच भी दो करोड़ का आंकड़ा पार गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन डेटा के मुताबिक कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 18,03,695 हो गए जबकि बीमारी से एक दिन में 751 और लोगों के दम तोड़ने के बाद कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या 38,135 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *