पंजाब

पंजाब में सफेदपोश नेताओं के चेहरे नंगे करने के लिए नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए सी.बी.आई से जांच जरूरी

Share now

जालन्धर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच पंजाब प्रांत की और से पंजाब में पिछले दिनों अमृतसर, तरनतारन, बटाला, गुरदासपुर में जहरीली शराब व नशीले पदार्थों से हुई 86 मौतों को लेकर पंजाब प्रधान किशन लाल शर्मा की अध्यक्षता में एक मांग पत्र प्रधानमंत्री के नाम डी.सी.पी लाॅ एंड आॅडर बलकार सिंह को सी.बी.आई जांच के लिए सौपा गया।
इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के प्रधान किशन लाल शर्मा ने कहा कि जालन्धर में भी लगातार बढ रहा नशे का कारोबार चिंता का विषय है और शर्मा ने कहा कि पंजाब प्रांत में पिछले 20 वर्षों में नशे की धलधल में युवा धंसता जा रहा है राजनीति लोग अपनी राजनीति रोटिया सेक रहे है और पंजाब की जवानी को नशे के कारण दाव पर लगा रहे है।
शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी जी से मांग कि है कि पिछले 20 वर्षों से पंजाब की जवानी को दाव पर लगाकर सत्ता का खेल खेलने वालो की सी.बी.आई की और से जांच हो ताकि पंजाब की जवानी को बचाया जा सके और सफेदपोश नेताओ के चेहरे नंगे करने के लिए सी.बी.आई से जांच जरूरी ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए ताकि पंजाब की जवानी बच सके।
इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के जिला महामंत्री बोबिन शर्मा ने कहा कि नशों को लेकर स्मृति मंच एक जन आदोलन चलाएगा और प्रधानमंत्री के नाम हर घर से एक पत्र लिखाएगा कौन-कौन नेता नशा माफिया की मदद करता है।
इस अवसर पर धर्मपाल, गुरदेव सिंह देबी, पंकज कालिया, लखबीर सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *