देश

Rbi में नौकरी का मौका, आज से लिए जा रहे हैं आवेदन, जानिए कौन-कौन से हैं पद और कैसे करें आवेदन

नई दिल्ली, एजेंसी 

लॉकडाउन में नौकरी के संकट से जूझ रहे लोगों के लिये रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया नौकरी का सुनहरा मौका लेकर आया है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं. आवेदन प्रकिया रक्षाबंधन के दिन यानी आज से ही शुरू कर दी गई है. कुल 39 पदों पर सीधे इंटरव्यू के जरिए ही भर्ती की जा रही है. इनमें डेटा एनालिस्ट, कंसल्टेंट, अकाउंट स्पेशलिस्ट आदि पद शामिल हैं. आवेदन 22 अगस्त की शाम 6:00 बजे तक जमा किया जा सकता है. विभिन्न पदों के लिए अलग अलग शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है. सिर्फ सीए पास ही अकाउंट स्पेशलिस्ट पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसमें विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा 25 साल से 40 साल तक रखी गई है. इन पदों के लिए आरबीआई की ऑफिसियल वेबसाइट rbi.org.in पर आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू और  स्क्रीनिंग के आधार पर किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *