देश

अब भूमि बैंक तैयार करने जा रही है सरकार, जानिए क्या होगा खास

Share now

नई दिल्ली, एजेंसी
केंद्र सरकार अब भूमि बैंक तैयार करने जा रही है. इसका उद्देश्य विभिन्न उद्योगों को जमीन उपलब्ध कराना होगा. साथ ही इसका डाटा ऑनलाइन किया जाएगा जिससे लोग दुनिया में कहीं भी बैठे-बैठे गूगल अर्थ मैप के जरिए भूमि देख सकेंगे. उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कुछ राज्यों में इंडस्ट्री को लेकर भूमि बैंक तैयार किया जा रहा है. इसके लिए पांच लाख हेक्टेयर से भी अधिक भूमि को चिह्नित कर लिया गया है. अब तक 6 राज्यों ने अपने आंकड़े साझा कर दिए हैं. यह जमीन पूरे देश में उपलब्ध होगी. अभी ऑनलाइन पोर्टल तैयार नहीं किया गया है. जल्द ही उसे भी तैयार कर लिया जाएगा. इस पोर्टल से जमीन लेने वालों को सस्ती दरों पर भूमि उपलब्ध कराई जाएगी. साथ ही यहां उद्योग लगाने पर उन्हें बिजली और पानी की सुविधाओं में भी काफी राहत देने की तैयारी है. विभिन्न राज्यों से इस पर बात चल रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *