मनोरंजन

सुशांत को पागलखाने भेजना चाहती थी रिया चक्रवर्ती, कर रही थी ब्लैकमेल, कॉल डिटेल्स से हुए कई खुलासे..

मुंबई, एजेंसी
बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत को पागलखाने में भर्ती कराना चाहती थीं. इसकी उन्होंने पूरी तैयारी भी कर ली थी. साथ ही वह सुशांत को ब्लैकमेल भी कर रही थी. रिया की मोबाइल कॉल डिटेल्स से कई हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं जो इस मसले को और भी पेचीदा बनाने में लगे हैं.

बताया जाता है कि सुशांत ने नवम्बर में अपनी बहन को मदद के लिए कॉल किया था और चंडीगढ़ जाने के लिए तीन बहनों के साथ टिकट भी बुक कर लिया था. हालांकि रिया चक्रवर्ती ने उन्हें ब्लैकमेल किया और रुकने के लिए कहा. फिर दिसंबर में सुशांत ने अपनी बहन को फोन किया और कहा कि कोई उसे पागलखाने भेजने की कोशिश कर रहा है.

सुशांत ने बताया कि रिया और उनका परिवार उन्हें मेंटल हॉस्पिटल में भेजने की कोशिश कर रहा है. वो मेंटल हॉस्पिटल नहीं जाना चाहते हैं. वो मुंबई से सबकुछ खत्म करके हिमाचल में कहीं सेटल हो जाएंगे. इसके बाद सुशांत चंडीगढ़ चले गए थे और दो दिन तक वहीं रुके.
ईडी ने रिया को सात अगस्त को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है. साथ ही उसके फ्लैट की भी निगरानी की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *