मनोरंजन

फिल्म “फर्रे” का “घर पे पार्टी” ट्रैक आपकी पार्टी के माहौल को बनाएगा और जोरदार

Puja Samantha , Mumbai

घर पर पार्टी करने के लिए हो जाइए तैयार क्योंकि बहुप्रतीक्षित फिल्म “फर्रे” का पहला शानदार पार्टी ट्रैक “घर पे पार्टी” का म्यूजिक सुन आप खुद को थिरकने से रोक ही नहीं पाएंगे। अलीज़ेह, ज़ेन शॉ, साहिल मेहता और प्रसन्ना बिष्ट सहित शानदार कलाकारों की टुकड़ी के साथ यह पार्टी एंथम आपकी पार्टी प्लेलिस्ट का हिस्सा बनने का वादा करता है। यह गाना युवाओं, दोस्ती और पलों की खुशी का एक हाई-एनर्जी सेलिब्रेशन है।

बादशाह, सचिन-जिगर और आस्था गिल के गतिशील वोकल्स के साथ, “घर पे पार्टी” एक ऐसी संगीत रचना है जो आपको अपने पांव पर खड़ा करने का पक्का वादा करती है। सचिन-जिगर द्वारा रचित और जिगर और मेलो-डी के लीरिक्स के साथ, यह गीत युवाओं के बेपरवाह और जीवंत अंदाज को दर्शाती है। इस गाने के विजुअल्स भी उतने ही धमाकेदार है, जितना कि एक रेनबो और एक मजेदार, अनोखी वाइब को कैद करता हैं ये गाना जो उसके सार को दर्शाता है। “घर पे पार्टी” युवा और आजाद लोगों का गीत बनने के लिए तैयार है, इसलिए जब फिल्म “फर्रे” स्क्रीन पर आएगी तो दिल खोल कर नाचने और पार्टी करने के लिए तैयार रहिएगा!

फर्रे का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सौमेंद्र पाढ़ी ने किया हैं और इसमें अलीज़ेह, ज़ेन शॉ, साहिल मेहता, प्रसन्ना बिष्ट, रोनित बी रॉय और जूही बब्बर सोनी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। ये हाई-स्कूल थ्रिलर ड्रामा अ
नवीन येरनेनी  , वाई रविशंकर, सुनीर  खेतरपाल, अतुल अग्निहोत्री, अलवीरा खान अग्निहोत्री, निखिल नमित।द्वारा निर्मित हैं। फर्रे 24 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *