देश

अब 24 घंटे में ही दो सिलेंडर करा सकते हैं बुक, 15 दिन की बाध्यता खत्म, पढ़ें सरकार का फैसला

Share now

नई दिल्ली, एजेंसी
रसोई गैस सिलेंडर को लेकर होने वाली परेशानी अब खत्म हो गई है. सरकार ने गैस सिलेंडर की बुकिंग में 15 दिन की बाध्यता को खत्म करने का निर्णय लिया है. इसके तहत अब 24 घंटे में दो रसोई गैस सिलेंडर भी बुक कराए जा सकते हैं. अब तक नियम था कि एक सिलेंडर बुक कराने के 15 दिन बाद तक दूसरा सिलेंडर बुक नहीं कराया जा सकता था लेकिन अब आप अपनी जरूरत के हिसाब से कभी भी सिलेंडर बुक करा सकते हैं. दूसरा सिलेंडर भराने के लिए आपको 15 दिन तक का इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत लॉकडाउन के दौरान उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 755 रुपए प्रतिमाह रसोई गैस के लिए दिए गए थे. इसे लेकर गैस बुकिंग के लिए काफी आपाधापी वाली स्थिति बनी रही. इसी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि आप कभी भी गैस बुक करा सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *