देश राजस्थान

एक और केंद्रीय मंत्री को हुआ कोरोना, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही अब मंत्री भी लगातार इसकी चपेट में आ रहे हैं. अमित शाह के बाद एक और केंद्रीय मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. केंद्रीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने लिखा कि मेरी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में जो भी साथी आए हैं वे सभी अपनी कोरोना जांच करा लें. कोरोना से बचाव के नियमों का पूरी तरह पालन करें. सतर्कता से ही इससे बचा जा सकता है.
फिलहाल कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मंत्री को आइसोलेट किया जा रहा है. साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है. सभी की कोरोना जांच कराई जाएगी. मंत्री के परिजनों और स्टाफ की भी जांच कराई जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *