यूपी

मां के प्रेमी से शादी करना चाहती थी बेटी, मां ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या, पढ़ें हत्यारी मां की दिल दहलाने वाली दास्तान

बरेली, एजेंसी
मां के प्रेमी से शादी का सपना देखना एक बेटी को भारी पड़ गया. नाजायज प्रेम संबंधों के लिए मां ने बेटी को ही मौत के घाट उतार दिया. मामला उत्तर प्रदेश के बरेली शहर का है. ये वही शहर है जिसे प्रियंका चोपड़ा और दिशा पाटनी जैसी फिल्म अभिनेत्रियों और तेजी एवं हरिवंश राय बच्चन के प्रेम के लिए भी जाना जाता है.
पुलिस के मुताबिक, यहां के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले करेली गांव में मुकीस बानो और उसकी 18 साल की बेटी उस्मा रहते थे. पास में ही कौशर नाम का एक शख्स अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था. कौशर और मुकीस बानो में पिछले करीब दस साल से प्रेम संबंध और नाजायज ताल्लुकात चल रहे थे. कौशर की पत्नी को भी इस बारे में सब पता था जिसके कारण उसके घर में आए दिन विवाद होता रहता था. लगभग एक साल पहले कौशर ने मुकीस बानो की बेटी उस्मा को भी प्रेम जाल में फंसा लिया था. उस्मा अब कौशर पर शादी के लिए दबाव बना रही थी. मुकीस बानो को यह बात रास नहीं आई और उसने कौशर के साथ मिलकर अपनी बेटी की हत्या की योजना बना डाली. दो दिन पहले रात में कौशर उसके घर आया और उस्मा को कमरे में ले जाकर दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर डाली. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *