देश

महिला ने बनाए अवैध संबंध, पकड़ी गई तो पंचायत ने करवा दिया गैंग रेप, पढ़ें पूरी खबर

कोलकाता, एजेंसी
एक महिला ने अपने प्रेमी से अवैध संबंध बनाए. एक दिन दोनों को कुछ लोगों ने पकड़ लिया तो पंचायत ने गैंगरेप करने की सजा सुना दी. पुलिस ने प्रधान सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
पश्चिम बंगाल में रेप का सनसनीखेज वारदात सामने आया है। महिला के साथ गैंगरेप के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने ‘अवैध संबंध’ रखने के मामले अदालत लगाई और महिला पर एक लाख का जुर्माना लगा दिया। जिसकी भरपाई नहीं कर पाने की वजह से महिला के साथ बारी-बारी से रेप किया। यह घटना बीरभूम के मोहम्मद बाजार इलाके की बताई जा रही है। यहां की एक अदिवासी महिला पर आरोप था कि उसने जनजातीय समूह से बाहर के युवक के साथ ‘अवैध संबंध’ स्थापित किया। कंगारू अदालत लगाई गई, जहां महिला और उसके मंगेतर पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। 50 हजार का भुगतान करने के बाद युवक को छोड़ दिया गया। वहीं महिला केवल 10 हजार दे पाई, जिसके बाद उसे जबरन जंगल में ले जाकर 7 लोगों ने गैंगरेप किया। भोलाबंध नाम के गांव में हुई इस घटना को लेकर महिला ने प्रधान सहित 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराया। आरोपी कातिज हंसदा, जलपा हंसदा सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 3 अन्य की तलाश की जा रही है। महिला का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद उसका बयान दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *