यूपी

एक और मंत्री को हुआ कोरोना, ट्वीट कर दी जानकारी

एके सिंह, लखनऊ 

उत्तर प्रदेश में कोरोना ने दो मंत्रियाें की जान ले ली है. कई मंत्री इसकी चपेट में आ चुके हैं. अब यूपी के ही पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. चौधरी ने लिखा कि वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं पिछले कुछ दिनों में जो भी उनके संपर्क में आए हैं वे सभी अपनी कोरोना जांच जरूर करवा लें. स्वास्थ्य विभाग अब मंत्री के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश कर रहा है.

बता दें कि इससे पहले यूपी की शिक्षा मंत्री कमल रानी और होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान  की कोरोना से मौत हो चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *