यूपी

पहली बार नाबालिग की लूटी आबरू तो बच गया, दोबारा धमकी देकर करने जा रहा था रेप तो लड़की के रिश्तेदार ने पकड़ लिया, पढ़ें फिर क्या हुआ?

मुरादाबाद, एजेंसी
एक बार नाबालिग से दुष्कर्म करने के बाद नाबालिग युवक बच गया तो उसके हौसले बढ़ गए. वह दोबारा उसी नाबालिग को धमकाकर दुष्कर्म करने जा रहा था. इस पर लड़की के रिश्तेदार ने उसे पकड़ लिया. जमकर पीटने के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया.
पड़ोस में रहने वाली किशोरी को बहाने से बुलाकर नाबालिग ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना सिविल लाइंस के फकीरपुरा चौकी क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने दो दिन पहले एसएसपी के समक्ष पेश होकर बेटी के साथ दुष्कर्म की शिकायत की। पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी बेटी 8वीं कक्षा की छात्रा है। परिवार की गैर मौजूदगी में पड़ोस में रहने वाले किशोर ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। रक्षाबंधन के दो दिन पहले रात करीब आठ बजे किशोरी अपनी सहेली के घर गई थी। उसी समय आरोपी ने कॉल करके उसे बुला लिया। आरोपी ने किशोरी को मकान के पीछे बनी कोठरी में ले जाकर दुष्कर्म किया। लोकलाज और डर के कारण किशोरी ने किसी को कुछ नहीं बताया। पीड़िता के पिता के अनुसार उसकी मझली बेटी 19 से 21 अगस्त तक अस्पताल में भर्ती थी। परिवार उसकी तीमारदारी में था।

उसी दौरान 20 अगस्त की रात करीब नौ बजे आरोपी पड़ोसी ने किशोरी को फिर कॉल करके बुला लिया। वह किशोरी को लेकर मकान के पीछे कोठरी में ले जा रहा था तभी किशोरी के बहनोई ने उसे देख लिया। आरोपी वहां से भाग निकला। पता चलने पर पीड़िता के पिता ने पुलिस चौकी पर शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बाद में पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस में गुहार लगाई। इस संबंध में एसएचओ सिविल लाइंस नवल मारवाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *