यूपी

सिद्धार्थ शिक्षा समिति ने अनाथ बच्चों के साथ मनाई होली

नीरज सिसौदिया, बरेली 

सिद्धार्थ शिक्षा समिति ने आर्य समाज अनाथालय में बच्चो के साथ होली मनाई। इस अवसर पर सिद्धार्थ शिक्षा समिति की प्रबंधक शालिनी मिश्रा ने कहा कि होली सभी लोग अपने परिवार के साथ मनाते है इसलिए हम अपने इस परिवार के साथ होली मनाने आए है। सिद्धार्थ शिक्षा समिति की तरफ से बच्चो को मिठाई रंग एवम् फल का वितरण किया गया। समिति के उपाध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया के समिति गरीब बच्चो की शिक्षा एवं स्किल डेवलपमेंट पर काम कर रही है। अवसर पर समिति के सदस्य सुरेश कश्यप, प्रतिभा मिश्रा , स्वाति मिश्रा, जगमग , हिना भसीन, गौरव आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *