हरियाणा

जल जीवन मिशन योजना के तहत मिलेगा निशुल्क कनेक्शन

सोहना, संजय राघव
जनस्वास्थ्य विभाग ने जल जीवन मिशन योजना के तहत कार्य करना शुरू कर दिया है। जिसके लिए विभाग ने टेंडर दे दिए हैं। उक्त योजना ग्रामीण क्षेत्रों के लिए है। विभाग ग्रामीणों को निःशुल्क कनेक्शन उपलब्ध कराएगा। यह योजना दिसम्बर 2022 में पूरी होगी।

केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन योजना को हरी झंडी दे दी है। ताकि गाँव में रहने वाले लोगों को घरों में ही पानी उपलब्ध हो सके। तथा उनको साफ पानी मिल सके। उक्त योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। जो तीन चरणों में कार्य आरंभ करेगा। विभाग पहले चरण में 48 गाँवों में कार्य करेगा। जबकि दूसरे व तीसरे चरण में क्रमशः 38 व 27 गांवों में योजना का कार्य करेगा।

क्या है योजना

यह योजना केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई है। योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों के घरों को स्वछ जल पहुंचना है।ग्रामीणों को सरकार द्वारा निःशुल्क पानी कनेक्शन दिए जाएंगे। योजना तीन चरणों में पूरी होगी।

क्या कहते हैं अधिकारी

सोहना जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रेम सिंघल ने बताया कि विभाग ने योजना का टेंडर छोड़ दिया है। जिसके तहत ग्रामीणों को निःशुल्क कनेक्शन दिए जाएंगे। यह योजना दिसम्बर 2022 तक पूरी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *