यूपी

मोदी के जन्मदिन को लेकर पार्षद डिंपल ने चलाया स्वच्छता अभियान

नीरज सिसौदिया, मुरादाबाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन सप्ताह को प्रदेश भर में पार्टी की ओर से सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है. इसी के तहत मुरादाबाद के वार्ड नंबर 19 के पार्षद सरदार डिंपल सिंह अश्क ने वार्ड में सफाई अभियान चलाया. आज सुबह वार्ड के अंतर्गत पड़ते अशोक नगर इलाके में पार्षद अश्क अपने समर्थकों के साथ एकत्र हुए और इलाके की साफ सफाई करवाई.

इसके बाद गाड़ियों के माध्यम से गंदगी को ट्रंचिंग ग्राउंड तक ले जाया गया. अभियान में वीरू सोनकर, विशाल सिंह गोलू, अंजू सक्सेना, ओमवती सैनी, सरदार कुलबीर सिंह, दुष्यंत सैनी, विश्वनाथ सोनकर, नीलू सोनकर, गौतम पाल तथा सफाई नायक विजय राणा सहित अन्य लोगों ने अहम योगदान दिया. अश्क ने कहा कि आगे भी उनका अभियान जारी रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *