पंजाब

पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच ने मोदी जी के जन्मदिन को समर्पित सेवा सप्ताह के तीसरे दिन गुड़,पट्ठे और पेड़े गऊ शाला में डालें।

जालंधर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की ओर से भारत माता के महान सपूत भारत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को समर्पित सेवा सप्ताह के तीसरे दिन आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के कार्यकर्ताओं ने टांडा रोड गऊ शाला मैं जाकर पट्ठे गुड पेड़े डालकर गऊ माता का आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के पंजाब के प्रधान किशन लाल शर्मा ने कहा कि गऊ माता की सेवा करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और कहा की हर युवा को मोदी जी के जन्मदिन के सेवा सप्ताह पर संकल्प लेना चाहिए की गऊ माता की सेवा करने से भारत की धर्म संस्कृति और सभ्यता बच सकती है और शर्मा ने कहा कि हमारे शास्त्रों में गाय को माता का दर्जा दिया गया है जी और गाय को पूजनीय माना जाता है।इसलिए तो भारतीय घरों में घर की पहली रोटी गऊ माता को अर्पित की जाती है और कहा कि गाय की उत्पत्ति समुंद्र मंथन के दौरान हुई थी और स्वर्गो में बी स्थान मिला था।इस अवसर पर मच के जालंधर जिला अध्यक्ष बोबीन शर्मा ने कहा कीहमारे पुराणों में भी गाय की महिमा का वर्णन किया गया।पुराण में उल्लेख है कि माता कामधेनु सागर मंथन से प्रकट हुई थी। कामधेनु को सुरभि की संज्ञा दी गई।कामधेनु को ब्रह्मा देव अपने लोक ले गए थे।और फिर लोक कल्याण के लिए ऋषि-मुनियों को सौंप दिया था।इस अवसर पर युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा,बोबीन शर्मा,अजमेर सिंह बादल,राजिंदर शर्मा,शिव कुमार दुग्गल, गुरदेव सिंह,संदीप तोमर,नवप्रीत सिंह बादल,सुभाष चन्द्र,गुरनाम सिंह,जसपाल सिंह,राजीव कुमार भारद्वाज, राजविंदर सिंह,अवतार सिंह व अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *