यूपी

बेटी के जन्मदिन पर लगाए 101 पौधे, देखभाल की ली संकल्प

Share now

बोकारो थर्मल, रामचंद्र कुमार अंजाना
पर्यावरण के संरक्षण को लेकर लोगों में अब जागरूकता आने लगी है। लगातार हो रही ग्लोबल वार्मिंग की समस्या लोगों को समझ रही है। इसके तहत अब बच्चों के जन्मदिन पर लोगों ने पौधरोपण करने का बीड़ा उठाया है। ऐसा ही जागरूक कार्यक्रम शुक्रवार को ऊपरघाट के कंजकिरो निवासी मुकेश कुमार प्रजापति व आराधना देवी ने केवल अपनी 3 वर्षीय बेटी अनन्या देव के जन्मदिन पर कंजकिरो-नरकी मुख्य मार्ग के दोनों किनारों पर 101 पौधे लगाए। बल्कि पौधों की देखभाल का जिम्मा उठाने का संकल्प लेते हुए समाज को पर्यावरण संरक्षित करने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों का जीवन में विशेष महत्व है। उनके बिना मानव जीवन की कल्पना करना असंभव है। मनुष्य को थोड़ी देर ऑक्सीजन देने वाले डॉक्टर को हम पैसे देकर भगवान मानते हैं, लेकिन जीवनभर मुफ्त ऑक्सीजन देने वाले पेड़-पौधों की कद्र नहीं करते हैं। इस दौरान जिप सदस्या कुमारी खुशबू और पूर्व जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो ने भी पेड़-पौधों का महत्व के बारे में बताया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों के साथ भी पौधरोपण में सहयोग किए। इस मौके पर समाजसेवी खिरोधर महतो, प्यारेलाल महतो, गौतम कुमार महतो, संजय अग्रवाल, त्रिलोकी पांडेय, रूपेश प्रजापति, राजेश अग्रवाल, अमृत महतो, सतीश स्वर्णकार, मनोहर विश्वकर्मा, निरंजन अग्रवाल, बिजय शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *