झारखण्ड

हेमंत सोरेन राज्य के दूसरे मधु कोड़ा साबित होंगे : दीपक प्रकाश

Share now

बोकारो थर्मल (बेरमो), रामचंद्र कुमार अंंजाना
झारखंड में कांग्रेस ने मधु कोड़ा को भी मुख्यमंत्री बनाने का काम किया। हेमंत सोरेन राज्य के दूसरा मधु कोड़ा साबित होंगे। कांग्रेस के साथ जो भी पार्टी आऐगी, उसका हाल भी बहुत खराब होगा। उक्त बातें बुधवार को बोकारो थर्मल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कही। उन्होंने कहा कि राज्य में महागठबंधन की सरकार में विकास की पहिया 9 माह से रूक गयी है। यहां पर कोयला, बालू, लोहा और पत्थर की तस्करी उफान पर चल रहा है। हत्या और बलात्कार की घटना हर दिन बढ़ रहीं है। राज्य की स्थिति भयवाह हो गयी है और सरकार रांची में बैठकर वंशवाद को बढ़ावा देने की तैयारी में जुटे है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि सिद्वो-कान्नू के वंशज की हत्या कर दी जाती है, सरकार सब कुछ जानने के बाद भी इस मामले को दबाने के लिए पुलिस-प्रशासन को दबाव दे रहीं है। केंद्र सरकार के पहल पर सिद्वो-कान्नू के वंशज की हत्या मामले में सीबीआई जांच की अनुशंसा की जाती है। लगभग 10 माह की सरकार में राज्य के 1100 महिलाओं के साथ बलात्कार की घटना हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरने के विधान सभा दुमका में एक 15 वर्षीय नावालिक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी जाती है, बावजूद इस पर कार्रवाई नहीं की जा रहीं। यहां भाजपा के कार्यकर्ता पीड़ित परिवार की न्याय के लिए संघर्ष कर रहें है। गिरीडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि लगभग दस माह की गठबंधन सरकार में गुंडाराज कायम हो गया है। हर सरकारी स्तर में भष्ट्राचार हावी है। एनडीए के कार्यकाल में बंद लोेहा कोयला का कारोबार फिर से आरंभ हो गया है। राज्य में पुलिस बेलगाम हो गयी है। आम जनता के साथ पुलिस का व्यवहार अमानवीय रहता है। बालू उठाव पर रोक को लेकर पुलिस लगातार शोषण एवं दोहन के काम में लगी है। सांसद ने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से विफल रही है। विकास के सारे काम ठप हैं। कोरोना काल में सरकार के द्वारा प्रवासी मजदूरों को पूरी तरह से ठगने का काम किया गया है। सरकार ने कहा कि जो भी प्रवासी मजदूर वापस लौटे हैं उन्हें काम देकर उनकी बेरोजगारी दूर की जाएगी। परंतु सरकार के द्वारा मजदूरों की पूरी तरह से उपेक्षा के कारण ही सभी प्रवासी मजदूर फिर से बाहर के राज्यों में अपने कामों पर लौटने लगे हैं।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *