झारखण्ड

ऊपरघाट में मंत्री अमर बाऊरी का दौरा, कहा – गंगा-यमुना की धार स्वरूप यहां का विकास

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल 
सूबे के खेलमंत्री अमर बाऊरी रविवार को ऊपरघाट के दौरे पर पहुंचे। दौरे के क्रम में कंजकिरों पंचायत के पिलपिलो में निर्माणाधीन फुटबॉल स्टेडियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद सामुदायिक भवन में आयोजित जन सभा में ऊपरघाट के नौं पंचायतों के ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जन सभा को संबोधित करते हुए खेलमंत्री अमर बाऊरी ने कहा कि एक समय ऐसा था, जब यहां दिन के उजाले में आने में लोग कतराते थे। अब समय बदल गया है। लोग आधी रात को भी अकेले आते है। यहां पर विकास की गंगा-यमुना की धार एक साथ बह रही है। विकास की हर पैमानें को ऊपरघाट के धरातल पर उतारा गया है। जिसका सेहरा भाजपा सरकार को जाती है। यहां आजादी के वर्षों बाद भी बिजली, सड़क, शिक्षा की बुनियादी सुविधा नहीं थी। रघुवर सरकार ने यहां हर घर पर बिजली पहुंचायी। सड़क व शिक्षा तथा कृषि के क्षेत्र में काम किया।

 

कहा कि आगामी चुनाव में डुमरी विस में कमल खिलेगा। कमल खिलाने के लिए कार्यकर्ता पहले बुथ जीतो, फिर विस जीतो पर दिशा-निर्देश पर काम करें। देश में 130 योजना चल रहीं है। जन-जन तक पहुंचाने का काम कार्यकर्ता को करना होगा। अबकी बार राज्य 65 पार होगी। इसकी तैयारी बडी़ जोर-शोर करना होगा। राज्य के तमाम भष्टाचारी एक टीम बनाकर भाजपा को रोकने की उपाय पर जुट गयी। भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जो सबका साथ, सबका विकास के साथ काम करती है। बाकी पार्टी अपने बेटे-भतीजे व संग्गे-संबंधी को विकास करना जानती है। शिबू सोरेन को चिंता है, हेंमत सोरेन सीएम बने। इसके बाद खेलमंत्री अमर बाऊरी ने बुथ अध्यक्षों व बुथ कार्यकर्ताओंं से अलग-अलग बैठक कर आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनायी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बिनोद महतो, डुमरी विस के संयोजक प्रंशात जयसवाल, पूर्व सांसद प्रतिनिधि तारकेश्वर महतो, प्रदीप साहू, मोतीलाल महतो, निर्मल महतो, उदय अग्रवाल, बंसत राय, गोबिंद महतो, बासदेव महतो, भैरव महतो, कुंवर महतो, नंदलाल मुंडा, गोबिंद महतो सहित सैकडों महिला-पुरूष उपस्थित थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *