यूपी

दीवाली की रात छह साल की बच्ची को उतार दिया मौत के घाट

कानपुर, एजेंसी
दीपावली की रात जहां एक ओर पूरा देश जश्न मना रहा था वहीं एक मासूम बच्ची को कुछ हत्यारों ने बेरहमी से कत्ल कर डाला. सारी रात बेबस मां बाप अपनी बच्ची की तलाश में इधर उधर भटकते रहे. सुबह जब मासूम की लाश उनके सामने आई तो रो रो कर उनका बुरा हाल हो गया.
दिल दहला देने वाली ये वारदात कानपुर के घाटमपुर के भदरस गांव की है. बताया गया है कि दिवाली की रात करन कुरील की बेटी श्रेया उर्फ भूरी (6) घर के बाहर खेल रही थी. घर के कुछ लोग खेत की ओर गए थे. घर की महिलाएं दिवाली की पूजा के लिए तैयारी कर रहीं थीं. इस दौरान दीये रखने के लिए बच्चों को आवाज लगाई गई.
दो बेटियां तो आ गईं, लेकिन छह वर्षीय श्रेया नहीं आई. इसके बाद बच्ची की परिवार के लोगों ने तलाश शुरू कर दी. उसको पूरे गांव में खोजा गया, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं लगा. बेटी के गुम हो जाने से परेशान परिवार के लोग थाने में पहुंच गये, लेकिन वहां पुलिस ने कहा कि सुबह तक इंतजार करो. इसके बाद परिवार के लोग अपने स्तर से बच्ची की तलाश में जुट गये.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *