यूपी

मम्मा दंपति ने सफाई कर्मियों सहित विभिन्न कर्मचारियों संग बांटीं दीवाली की खुशियां, गिफ्ट भी बांटे

नीरज सिसौदिया, बरेली
वार्ड 23 के पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना मम्मा एवं उनकी पत्नी व महिला मोर्चा की महानगर मंत्री माया सक्सेना ने दीपावली की खुशियां विभिन्न कर्मचारियों संग बांटीं और उन्हें गिफ्ट देकर सम्मानित भी किया.
मम्मा दंपति ने वार्ड के सीवर विभाग, पथ प्रकाश विभाग, स्वास्थ्य विभाग, डोर टु डोर के समस्त कर्मचारियों, सफाई नायक सुनीता सिंह, राजेंद्र समदर्शी, टेंपो चालक प्रेम पाल, रामचंद्र, सुपरवाइज़र राशिद सहित अन्य लोगों को अपने राजेंद्र नगर स्थित कार्यालय में बुलाकर सम्मानित किया. उन्होंने सभी को उपहार दिए और सहायता राशि भी प्रदान की.


इसके अलावा कुलदीप कुमार, संजीव कुमार सोनी, अमित, राहुल, बब्बू, अरुण, हनीफ, विवेक तथा सीवर व प्रकाश विभाग के संतराम कृष्ण मुरारी, सुभाष, रामकुमार, रामनिवास, रामबहादुर, शिवम, रेखा, लक्ष्मी, हरीश आदि को भी उपहार देकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं.
इस अवसर पर मम्मा ने कहा कि दीपावली खुशियों का त्योहार है. इसे मिलजुल कर मनाना चाहिए. जब हम औरों को खुशियां बांटेंगे तो हमारे घर भी खुशियां आएंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *