देश

शादी में फायरिंग, लड़की के चाचा को लगी गोली

लखनऊ, एके सिंह
शादी समारोह में होने वाली हर्ष फायरिंग में अब तक जाने कितने लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले का सामने आया है जहां तिलक के दौरान फायरिंग की गई तो एक गोली लड़की के चाचा को जाकर लग गई. इसी के साथ शादी की खुशियां मातम में बदल गईं.
बताया जाता है कि फैजाबाद जिले के तारुन थाना अंतर्गत नान्सा बाजार में गोसाईगंज थाना अंतर्गत ग्राम रेवड़ी से नानसा बाजार निवासी रणविजय सिंह के पुत्र अंकित सिंह का तिलक चढ़ाने आए थे. इस दौरान जमकर हर्ष फायरिंग की जाने लगी. इसी दौरान लड़की के चाचा योगेंद्र सिंह पुत्र बुद्धि सागर सिंह के कंधे में गोली जा लगी. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया. वही लड़के के पिता रणविजय सिंह द्वारा तारुन थाने में तहरीर दे दी गई है. फिलहाल मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *