यूपी

कोरोना से जंग लड़ रहा उद्योग व्यापार मंडल, बांटे पांच हजार मास्क, जागरूक भी किया

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल परिवार ने कोरोना वचाव के लिए जन हित में कोतवाली पर कोविड 19 से बचाव हेतु मास्क वितरण कार्यक्रम में 5000 मास्क वितरित कर लोगों से *दो ग़ज दूरी, मास्क है जरूरी* की अपील की।इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अपराध सुशील कुमार,विशिष्ठ अतिथि सी ओ यातायात नगेन्द्र सिंह, कोतवाली प्रभारी गीतेश कपिल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सुधीर गोयल ने की।इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अपराध सुशील कुमार ने व्यापार मंडल के प्रयासों की सराहना कर जनहित में पूर्ण सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।

कार्यक्रम का संयोजन महामंत्री डॉ. सैय्यद सिराज अली,महामंत्री मुकेश सिंघल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश सक्सेना,वीरेंद्र देवल ,संगठन मंत्री राज गोपाल खट्टर,कोषाध्यक्ष संजय गर्ग,महानगर युवा अध्यक्ष रजनीश सक्सेना,महामंत्री डॉ. सैय्यद सिराज अली,कोषाध्यक्ष मनीष रस्तोगी का रहा। सक्रिय सहयोग शाहरुख हुसैन, नईम खान,आकिब उल्ला खान,मेहताब अली,माजिद हुसैन, मुज़्ज़मिल खान आदि का रहा। अंकुर सक्सेना आर के कोहली, नीरव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। संचालन महानगर महामंत्री डॉ. सैय्यद सिराज अली,मुकेश सिंघल ने किया। अथितियों का स्वागत महानगर युवा अध्यक्ष रजनीश सक्सेना,महामंत्री डॉ.सरताज हुसैन, कोषाध्यक्ष मनीष रस्तोगी ने किया।अन्त में आभार महानगर अध्यक्ष सुधीर गोयल ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *