यूपी

पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को मां गंगा बचाओ वेलफेयर सोसाइटी ने किया सम्मानित

नीरज सिसौदिया, बरेली 

श्री गंगा, गौ, बेटी, पर्यावरण बचाओ देश बचाओ के साथ रक्तदान महादान को समर्पित ऑल इंडिया रियल फ़ॉर कल्चरल, एजुकेशनल, वेलफेयर सोसायटी एवं माँ गंगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी परिवार भारत के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश सक्सेना के नेतृत्व में एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. सैय्यद सिराज अली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र गुलाटी, कनिष्क शर्मा, राष्ट्रीय समन्वयक रचना सक्सेना, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी,मनीष रस्तोगी, विशाल मेहरोत्रा मनीष, जिलाध्यक्ष अमर सिंह परमार, जिला महिला अध्यक्ष सुधा सक्सेना, महानगर युवा महामंत्री मुनीष गुप्ता, संस्था सुभाष नगर इकाई के वार्ड अध्यक्ष संजीव सक्सेना के संयोजन में प्रथम चरण में जिलाधिकारी बरेली नीतीश कुमार, एडीजी अविनाश चंद्रा, एसएसपी रोहित सिंह सजवान, एसपी क्राइम सुशील कुमार को सम्मानित किया गया.

दूसरे चरण में महापौर नगर निगम बरेली डॉ.उमेश गौतम,भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. के एम अरोरा,महामंत्री प्रतेश पांडेय को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी सम्मानित जनों ने संस्था परिवार के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की सराहना करते हुए नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए संस्था परिवार के उज्जवल भविष्य की कामना की। अन्त में आभार सरंक्षक सी एल शर्मा ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *