हर हाल में जीवन की यह
जंग हमें जीतनी है।
जान लो कि जिंदगी दुःख
सुख के संग रीतनी है।।
रंग बेरंग हर ढंग मिलता है
इस एक जीवन में।
यही हो कोशिश न होकर
तंग उम्र ये बीतनी है।।
यही हो कोशिश हमारी कि
जुबां पर मीठे बोल रहें।
हों ऐसे कर्म कि जिन्दगी
में न यूँ कोई झोल रहे।।
गलतियां से और अनुभव
से सीखते रहें हमेशा।
अपनी जिम्मेदारियों से न
कदापि गोल रहें।।
त्रुटि से सीखे तो आदमी
सीढ़ी सा चढ़ता है।
गलत सही के निर्णय से
जरूर व्यक्ति बढ़ता है।।
जिद हो जीतने की तो कोई
स्तिथि हरा नहीं सकती।
बुद्धि विवेक से व्यक्ति सदा
डूबता नहीं तरता है।।
दुनिया पर तलवार और दिमाग
जीत दिलवाता है।
आपका अपना कर्म इसी जीवन
में रंगअपना दिखलाता है।।
आपका हर शब्द बोल बात
छोड़ती है अपनी छाप।
जान लीजिए दिल हमेशा दिल
से ही जीता जाता है।।
-एस के कपूर “श्री हंस”
मोबाइल नंबर – 9897071046
8218685464