विचार

लोकतंत्र पर्व ,मतदान दिवस 

Share now

देखो,एक भी वोट
छूट ना जाये।।
देख परख कर कीजिए
मत का प्रयोग आप।
बहुत कीमती है यह
एक उंगली की छाप।।
आस पड़ोस ऊपर नीचे
जायें सब के साथ।
वोट दिया नहीं सोच कर
रहे ना कोई संताप।।

यह लोकतंत्र का पर्व
हमको सफल बनाना है।
सौ प्रतिशत मत पडे यह
आंकड़ा छू कर लाना है।।
भारत भविष्य निर्माण का
यज्ञ है यह पवित्र पावन।
वोट अधिकार का सच्चा
प्रयोग कर दिखाना है।।

हम सच्चे नागरिक देश के
ये परम कर्तव्य हमारा है।
ये राष्ट्र हमको अपनी जान
से भी ज्यादा प्यारा है।।
एक एक वोट कीमती है
अच्छी सरकार बनाने में।
पांच वर्ष मिलता नहीं यह
अवसर फिर दुबारा है।।
रचयिता।।
एस के कपूर श्री हंस
बरेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *