यूपी

युवा पीढ़ी को शास्त्री जी के पदचिन्हों पर चलना चाहिए : रजनीश सक्सेना

नीरज सिसौदिया, बरेली

ऑल इंडिया रियल फ़ॉर कल्चरल,एजुकेशनल, वेलफेयर सोसायटी एवं माँ गंगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी परिवार के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश सक्सेना के नेतृत्व में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी के संयोजन में पूर्व प्रधानमंत्री भारत के लाल लाल बहादुर शास्त्री जी की 54 वी पुण्य तिथि के अवसर पर बरेली फरराशी टोला स्थित लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा के स्थल पर गंदगी को साफ करने के उपरांत उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उनके व्यक्तिगत एवं कृतित्व पर आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं राष्ट्रीय समन्वयक रचना सक्सेना, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रतिभा जोहरी,जिलाध्यक्ष सुधा सक्सेना,जिला उपाध्यक्ष विशाल श्रीवास्तव, महानगर उपाध्यक्ष पूजा शर्मा,आदि ने विचार व्यक्त करते हुए उन्हें राष्ट्र कुल शिरोमणि की संज्ञा देते हुए देशवासियों से उनके जीवन से शिक्षा ग्रहण करने की अपील की। इस अवसर पर अध्यक्षता करते हुए संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश सक्सेना ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को शास्त्री जी के पदचिन्हों पर चलने का आवाहन किया और कहा कि शास्त्री जी सरल स्वभाव,ईमानदार, विलक्षण प्रतिभा के स्वामी थे उन्होंने अपना पूरा जीवन सादगी से निर्वाहन किया। जय जवान जय किसान कर नारा बुलंद कर उन्होंने किसानों और जवानों का सम्मान बढ़ाया। संचालन करते हुए प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी ने कहा कि आज के दौर में भी शास्त्री जी का चरित्र हम सभी के लिए प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश सक्सेना ने संस्था परिवार के साथ फरराशी टोला स्थित शास्त्री जी की प्रतिमा प्रांगण की हर दो माह में सफाई करने का संकल्प लिया।अन्त में आभार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कनिष्क शर्मा ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *