यूपी

नव संवत्सर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशाल आयोजन करने जा रहा है जीनियस ग्रुप, आप भी हो सकते हैं शामिल

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली
जीनियस वेलफेयर सोसाइटी बरेली की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए नव संवत्सर और बैसाखी के अवसर पर तीन दिवसीय विशाल कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है. अगर आप भी चाहें तो इसका हिस्सा बन सकते हैं. कार्यक्रम का आयोजन 13, 14 एवं 15 अप्रैल को किया जाएगा. यह जानकारी जीनियस ग्रुप के कार्यक्रम मार्गदर्शक एसके कपूर, ने दी. उन्होंने बताया कि सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, कार्यक्रम मार्गदर्शक अर्जुन पासवान, शील सक्सेना, रोहित राकेश, आकाश पुष्कर, मनोज पांडेय और योगेश कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.
बता दें कि जीनियस वेलफेयर सोसाइटी पिछले करीब दस वर्षों से वरिष्ठ नागरिकों, गरीब कन्याओं, दिव्यांगों, अनाथ बच्चों और समाज के अन्य जरूरतमंदों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता है. इसी क्रम में इस बार भी तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. यह आयोजन संजय कम्युनिटी हॉल में किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *