यूपी

जिला अध्यक्ष ने ली बैठक, तय किए कार्यक्रम

नीरज सिसौदिया, बरेली 

जिला अध्यक्ष पवन शर्मा ने भाजपा कार्यालय सिविल लाइन्स पर आगामी कार्यक्रमो के विषय मे बैठक ली। जिला अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि पंचायत चुनाव के संबंध में बरेली जिले में 30 जनवरी से 3 फरवरी तक सभी मंडलो में बैठक होगी जिसमें मंडल के प्रभारी, मंडल के अध्य्क्ष , सेक्टर के प्रभारी, सेक्टर के संयोजक, जिला पंचायत वार्ड के संयोजक/प्रभारी, ब्लॉकों के संयोजक बैठकों में रहेंगे। इन बैठकों को जिला अध्यक्ष, जिले के प्रभारी व क्षेत्र के पदाधिकारी लेंगे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, पंचायत चुनाव के सह संयोजक सोमपाल शर्मा, अजय सक्सेना, अभय चौहान , अंकित शुक्ला, राहुल साहू, वीरपाल गंगवार, चंचल गंगवार निर्भय गुर्जर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *