यूपी

ट्रांसफार्मर में दिक्कत आई, मम्मा ने मरम्मत शुरू कराई, अब बाधित नहीं होगी सप्लाई

नीरज सिसौदिया, बरेली
राजेंद्र नगर स्थित फतेह बगिया पानी की टंकी के ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आने के कारण शुक्रवार से व्यवस्था बाधित हो रही थी. इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. स्थानीय लोगों ने वार्ड 23 राजेंद्र नगर इंद्रा नगर के भाजपा पार्षद और बरेली विकास प्राधिकरण सदस्य सतीश चंद्र सक्सेना उर्फ मम्मा कातिब को समस्या से अवगत कराते हुए इसके समाधान की गुहार लगाई. इस पर मम्मा ने तत्काल राजेंद्र नगर पावर हाउस से संबंधित एसडीओ और जेई से फोन पर बात कर समस्या से अवगत कराया और तत्काल इसे दूर करने को कहा.

मम्मा के प्रयासों के बाद विभाग की ओर से ट्राली लगाकर मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है. रविवार तक काम पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है. काफी काम संपन्न हो चुका है. मम्मा ने कहा कि विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारियों ने काफी काम कर दिया है. बाकी काम किया जा रहा है. रविवार को काम पूरा हो जाएगा. फिलहाल विद्युत व्यवस्था बाधित नहीं होगी. साथ ही को पानी की सप्लाई में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए जेनरेटर और डीजल की व्यवस्था भी करवा दी गई है. जनता की परेशानियों को दूर करने को लेकर तत्परता दिखाने पर मम्मा ने बिजली और जलकल विभाग का धन्यवाद अदा किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *