यूपी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समर्पण दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा, बांके बिहारी मंडल की बैठक में सौंपी गई जिम्मेदारी

नीरज सिसौदिया, बरेली 

भारतीय जनता पार्टी की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को समर्पण दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है| इस संबंध में बांके बिहारी मंडल की एक बैठक वार्ड 23 के पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना कातिब मम्मा के निवास पर आयोजित की गई| बैठक की अध्यक्षता वार्ड 50 के पार्षद आरेंद्र अरोरा कुक्की ने की| भाजपा की ओर से महानगर उपाध्यक्ष रेखा श्रीवास्तव और मंडल प्रभारी गुलशन आनंद ने सभी का मार्गदर्शन किया| बैठक में यह तय हुआ कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समर्पण दिवस के रूप में भाजपा मनाने जा रही है| इस मौके पर मंडल के प्रत्येक बूथ पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण, स्वच्छता अभियान के साथ ही चाय वितरण भी किया जाएगा| वहीं, वाल्मीकि बस्ती में सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया|

 

बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के महानगर मंत्री राजीव कुमार गुप्ता, अभय भटनागर, सुशील मित्तल, आशीष शर्मा, संजीव साहनी, विजय मौर्या, गौरव गांधी, आशीष कुमार व्यास, संजय, रामनारायण, प्रवीण अग्रवाल, रवि सहगल आदि उपस्थित रहे| बैठक के अंत में पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना कातिब मम्मा ने पूरे मनोयोग से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को पार्टी के निर्देशानुसार मनाने का आह्वान किया और बैठक में उपस्थित लोगों का धन्यवाद अदा किया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *