यूपी

कोरोना शहीदों के शोक में नहीं मनायेंगे विवाह वर्षगांठ प्रख्यात समाजसेवी जगदीश चन्द्र सक्सेना

बरेली। मान्यता प्राप्त स्कूलों के संगठन बेसिक शिक्षा समिति के प्रदेशाध्यक्ष तथा कायस्थ चित्रगुप्त महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रख्यात समाजसेवी जगदीश चन्द्र सक्सेना व उनकी पत्नी महावीर प्रसाद सक्सेना कन्या इण्टर कालेज भूड़ से सेवानिवृत्त शिक्षिका अवधेश सक्सेना इस वर्ष 26 जून को विवाह की 38 वीं वर्षगांठ नहीं मनायेंगे।


दोनों ने संयुक्त वक्तव्य में कहा कि कोरोना महामारी ने हमारे समधी दिनेश कुमार सक्सेना, समधिनों पुष्पा सक्सेना व ममता दलेला सहित अनेकों मित्रों व सम्बन्धियों को छीन लिया जिससे हम अत्यंत दुखी हैं। उन्होंने कोरोना से जंग हारों को कोरोना शहीद कहा है।
इस वर्ष हम अपनी विवाह वर्षगांठ कोरोना महामारी से अपनों से विलग हुये परिवारों को समर्पित करते हैं और इस दिन उपवास रखके कोरोना महामारी की समाप्ति की प्रार्थना करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *